फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, आत्महत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुगरासी। क्षेत्र के गांव भगवानपुर में एक 25 वर्षीय महिला का शव शनिवार सुबह फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने महिला के आत्महत्या की पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि, पुलिस विभिन्न पहलूओं पर जांच कर रही है।
गांव भगवानपुर निवासी 25 वर्षीय महिला उर्मिला की संदिग्ध अवस्था में शनिवार सुबह मौत हो गई। बताया गया कि उर्मिला शनिवार सुबह काम कर रही थी। उर्मिला अचानक कमरे में गई और वापस नहीं आई। अंदर जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। परिजन महिला को नीचे उतार तत्काल बुगरासी एक निजी चिकित्सालय पर लेकर आए। जहां उर्मिला को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के दो बेटी हैं। बड़ी बेटी तीन साल की, जबकि छोटी बेटी डेढ़ साल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि उर्मिला पिछले लगभग डेढ़ माह से अपने मायके में ही रह रही थी। दो दिन पूर्व ही उर्मिला को भगवानपुर लाया गया था। वहीं, जानकारी पर गांव में पहुंचे मायके पक्ष ने मृतका के पति और अन्य परिजनों के साथ अभद्रता करते हुए हंगामा किया। मायके पक्ष के लोग ससुराल वालों को पीटने पर उतारू हो गए। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मायके पक्ष को शांत कराया गया। फिलहाल पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें