फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पति की मौत के अवसाद में खुद आग लगाने वाली महिला की पांच दिन बाद मौत

विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन की शिव कॉलोनी निवासी मृतका रेनू का फाइल फोटो। स्रोत : फाइल फोटो
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र की शिव कॉलोनी में पति की मौत के अवसाद में खुद को आग लगाने वाली महिला की पांच दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


शिव कॉलोनी निवासी गोपाल ने बताया कि गत माह उनकी मां प्रेमवती की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद तीन जुलाई को छोटे भाई सोनपाल (30) की वैर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पति की मौत के बाद रेनू (28) अवसाद में चली गईं थीं और किसी से बात नहीं करती थीं।
छह जुलाई को दोपहर एक बजे रेनू अपने कमरे में गई और खुद पर पेट्रोल डालकर आग ली। वहां पर सो रहे रेनू के भतीजे भरत ने चाची पर चादर डालकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा और शोर मचाया।
विज्ञापन


आग से झुलसी रेनू बाहर की ओर आई तो महिलाओं ने कपड़े डालकर आग शांत करने का प्रयास किया। इसके बाद तत्काल खुर्जा के जटिया राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां से उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने रेनू को लेकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार रात को उपचार के दौरान रेनू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


रेनू की मां संतोष ने बताया कि वह किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई नहीं चाहती हैं। दिल्ली में शनिवार को मौत के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

कोट :-
प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि महिला ने पति की मौत के अवसाद में खुद को आग लगाई थी। इसमें शनिवार रात को महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस टीम ने महिला के मायके पक्ष और ससुराल पक्ष दोनों के बयान दर्ज किए हैं। अभी परिवार की ओर से किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई के लिए इन्कार कर दिया गया है।
- शोभित कुमार, सीओ, खुर्जा।

खुर्जा जंक्शन की शिव कॉलोनी निवासी मृतका रेनू का फाइल फोटो। स्रोत : फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें