फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: महिला की गला दबाकर हुई थी हत्या, दुष्कर्म की नहीं हुई पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। देहात थाना क्षेत्र के गांव में 32 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पोस्टमॉर्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों के लिए अन्य जनपदों में भी तलाश शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों से भी अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

देहात थाना क्षेत्र के गांव में 32 वर्षीय महिला का शव बुधवार सुबह उसके कमरे में मिला था। इसमें परिजनों ने गांव के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया था। इसी के साथ पति की तहरीर पर पुलिस ने दोनोंं आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा 103 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसी के बाद पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इसमें पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं, मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है।
इसके अलावा पुलिस महिला के पति, जेठ और परिवार के अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। घटना के दौरान घर में अन्य लोग भी मौजूद थे, जिनको किसी के आने-जाने की आवाज नहीं सुनाई दी। महिला के प्रेम प्रसंग के आधार पर भी अन्य लोगों से पूछताछ चल रही है। सीओ वरुण कुमार सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। मगर दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इसमें दोनों नामजद आरोपी को पकड़ना प्राथमिकता है। इसके अलावा अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें