फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सिर पर धारदार हथियार से हमला कर महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के बौरोली गांव में 50 वर्षीय मीना देवी के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मंगलवार रात को मीना देवी अपनी बेटी लक्ष्मी और पोती के साथ कमरे में सोई थी और बुधवार सुबह उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। मामले में पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से एटा जनपद के रहने वाले सुल्तान सिंह वर्तमान में खुर्जा के बौरोली गांव में रह रहे हैं। सुल्तान सिंह ने बताया कि उनकी बेटी मीना देवी (52) के पहले पहले पति जुगेंद्र निवासी तमकोली जनपद अलीगढ़ की 25 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद मीना देवी अपने बेटे अजीत के साथ बौरोली गांव में आकर रहने लगी। यहां उसने दूसरी शादी दोराऊ जनपद अलीगढ़ निवासी राजबीर से की। दस साल पहले राजबीर की भी मौत हो गई। तब से मीना मुंडाखेड़ा गांव में चाय की दुकान करके परिवार का पालन पोषण कर रही थी। दो साल से छोटी बेटी लक्ष्मी ससुराल में विवाद के बाद उसके साथ ही रह रही थी। लक्ष्मी के ससुराल पक्ष के लोग आए दिन आकर घर में झगड़ा कर रहे थे। मृतका के भाई ओमकार सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह छह बजे जब मीना देवी सोकर नहीं उठी तो परिजन उनके पास गए, देखा कि सिर पर घाव के निशान थे और वह मृत अवस्था में पड़ी थी। सीओ खुर्जा वरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला की हत्या की गई है। सिर पर चोट के निशान थे। शाम तक तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें