फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्रेम विवाह के चार महीने बाद फंदे से लटकी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चोला। प्रेम विवाह के चार महीने बाद ही युवती अपने घर में फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पहले पति से अलगाव के बाद महिला ने दूसरा विवाह किया था।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया कि युवती की पहले कहीं और शादी हुई थी। उसकी एक 4 वर्ष की बेटी भी है। पहले पति से अलगाव के बाद उसने युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। युवक नोएडा में संविदा सफाई कर्मी है। वह पत्नी और उसकी बेटी के साथ मकान के प्रथम स्थल पर रहता था। भूतल पर उसके दो भाई अपने परिवार और मां के साथ रहते हैं।
सोमवार को वह ड्यूटी पर गया था। रात करीब 8 बजे जब लौटा तो कमरा अंदर से बंद था। आवाज लगाने के बाद भी गेट नहीं खुलने पर जब उसने खिड़की से झांककर देखा तो पत्नी कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। शोर मचाने पर परिवार और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

लोगों ने गेट की कुंडी तोड़कर विवाहिता को फंदे से उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें