फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कार में लिफ्ट देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। महिला ने प्रधान के पति और उसके होमगार्ड भांजे पर लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार आरोपियों ने उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर बेसुध किया और होटल ले जाकर वारदात की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी। बताया कि वह घर से दवा लेने जहांगीराबाद की ओर जा रही थीं। रास्ते में एक गांव के प्रधान पति और उसके भांजे होमगार्ड ने उन्हें अपनी कार में लिफ्ट देने के बहाने बैठा लिया।
आरोप है कि कार के अंदर ही आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं। बेसुध हालत में आरोपी महिला को खानपुर स्थित एक होटल में ले गए और वहां उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी उन्हें गांव के पास ही छोड़कर भाग गए। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई और कोतवाली में तहरीर दी। सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों में से एक स्याना कोतवाली में होमगार्ड के पद पर तैनात है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें