फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुर। क्षेत्र के हसनपुर गांव में बिजली बोर्ड के करंट की चपेट में आने से 24 वर्षीय विश्व चेतना उर्फ ट्विंकल की मौत हो गई। महिला की ढाई साल पहले ही शादी हुई थी। हसनपुर गांव निवासी प्रिंस ने बताया कि वह खेती कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। ढाई साल पहले ही उनकी शादी ट्विंकल से हुई थी। बुधवार शाम को ट्विंकल कपड़े धो रही थी। तभी वह घर में लगे बिजली के बोर्ड से मोटर चालू करने के लिए बटन दबा रही थी। कपड़े गीले होने के कारण ट्विंकल करंट की चपेट में आ गई। वहां मौजूद परिजन उसको बोर्ड से दूर हटाने के लिए दौड़ पड़े, मगर उसका शरीर करंट से पूरी तरह अकड़ चुका था। परिजन ट्विंकल को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें