फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना। कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए आई महिला की हालत बिगड़ गई। जिसे बाद में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन, रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। हादसे के बाद मृतका के शव को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। साथ ही अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव माकड़ी निवासी सौरव त्यागी ने बताया कि सोमवार सुबह पीड़ित की पत्नी 27 वर्षीय पूजा को प्रसव पीड़ा हुई थी। इसके बाद उसे नगर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चेकअप के बाद चिकित्सकों ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी। ऑपरेशन द्वारा सोमवार की शाम पूजा को आपरेशन से बेटी पैदा हुई। लेकिन पूजा की हालत बिगड़ गई। देर रात पूजा की बिगड़ती हालत को देख घबराए चिकित्सकों ने तत्काल उसे अपने एक कर्मचारी व परिजनों के साथ एंबुलेंस से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। पूजा को मेरठ ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। नाराज परिजनों ने सोमवार देर रात में ही शव को अस्पताल ले जाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले में जांच कर विधिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार दोपहर को सीएचसी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल को सीज कर दिया है।

पूर्व में भी हो चुकी घटनाएं, लोगों ने लगाए आरोप
प्रसव में लापरवाही की घटना शारदा अस्पताल में कोई पहली घटना नहीं है। लगभग पांच माह पहले भी इसी प्रकार की घटना हुई थी। तब बुगरासी निवासी महिला के प्रसव में लापरवाही के दौरान महिला की मौत हो गई थी। परिजनों द्वारा हंगामे के बाद ले देकर मामला शांत किया गया था। इसके अलावा भी नगर में इस तरह की घटनाएं पूर्व में हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
- मामले की जानकारी नहीं है। परिजनों द्वारा शिकायत मिलने पर अस्पताल के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - गजेंद्र सिंह, एसडीएम स्याना।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें