फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: धड़ से अलग कर सिर 500 मीटर दूर यहां फेंका, खून के धब्बे और संघर्ष; क्रूरता कर शिनाख्त मिटाने की पूरी साजिश

Mon, 16 Mar 2026 03:25 PM IST
Sharukh Khan राजन राय, अमर उजाला, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर में महिला की गर्दन काटकर धड़ खेत में फेंक दिया। महिला का सात घंटे बाद 500 मीटर दूर झाड़ियों में सिर मिला है। हाथ पर गुदे नामों से शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
bulandshahr murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के बुगरासी थाना नरसेना इलाके के बुगरासी चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव घुंघरावली में रजवाहे के समीप एक खेत में करीब 32 वर्षीय महिला का सिरविहीन शव मिला। करीब सात घंटे बाद घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर पुलिस ने झाड़ियों से महिला का सिर भी बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


महिला के हाथ पर बबली और जूनी सिंह जैसे नाम गुदे हुए हैं। इन्हीं के आधार पर पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ग्रामीण जब अपने खेतों की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने रजवाहे के पास झाड़ियों और खेत के बीच एक महिला का खून से लथपथ शव देखा। 

शव को देखते ही ग्रामीणों के पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि शव का सिर गायब था। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग या रंजिश में की गई हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव मिलने के बाद सबसे बड़ी चुनौती महिला के सिर की तलाश करना था। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस टीमों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आसपास के जंगलों, रजवाहे के पानी में तलाशी अभियान चलाया। 
 

पुलिस ने करीब 500 मीटर के दायरे में सघन कांबिंग की। दोपहर बाद पुलिस को सफलता मिली और शव मिलने के स्थान से करीब आधा किलोमीटर दूर सरसों के खते में महिला का कटा हुआ सिर बरामद हो गया। सिर मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

खून के धब्बे और संघर्ष के निशान
पुलिस की प्रारंभिक जांच व घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पता चला कि हत्यारों ने महिला के साथ काफी बेरहमी की थी। घटनास्थल पर काफी दूर तक खून के निशान बिखरे मिले हैं, जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि हत्या इसी सुनसान इलाके में की गई है। 

 

संघर्ष के निशान भी मौजूद थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला ने अपनी जान बचाने के लिए हत्यारों से मुकाबला किया होगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला को कहीं और से लाकर यहां मारा गया या फिर उसे बहला-फुसाकर यहां लाया गया था।
 

सोशल मीडिया पर टैटू से शिनाख्त की अपील
महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग मृतका के दाहिने हाथ पर गुदे हुए नाम हैं। महिला की सीधी बाजू पर पहली लाइन में करत ले पिता, दूसरी लाइन में बबली और तीसरी लाइन में जूनी सिंह गुदा हुआ है। 

 

पुलिस का मानना है कि मृतका का नाम बबली हो सकता है। एसएसपी ने जिले के सभी थानों और आसपास के जनपदों (हापुड़, मेरठ, अलीगढ़) की पुलिस को सूचित कर दिया है। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर हाथ के फोटो साझा किए गए हैं, जिससे कि कोई परिजन इसकी पहचान कर सके।

क्रूरता के साथ शिनाख्त मिटाने की थी पूरी साजिश
हत्यारों ने जिस तरह से गर्दन को धड़ से अलग किया, उससे साफ है कि वे पेशेवर अपराधी हो सकते हैं या फिर उनके मन में मृतका के प्रति गहरा आक्रोश था। पुलिस अधिकारियों का भी मानना है कि अक्सर पहचान छिपाने के लिए अपराधी सिर को गायब कर देते हैं या चेहरा बिगाड़ देते हैं।

इस मामले में भी सिर को 500 मीटर दूर फेंकना पुलिस को गुमराह करने की एक सोची-समझी साजिश थी। घटनास्थल का रास्ता बेहद सुनसान रहता है, जिसका फायदा उठाकर हत्यारों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

 

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए नमूने, सर्विलांस पर टिकी नजर
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले की फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम और डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने आसपास के मोबाइल टावरों का डंप डेटा उठाना शुरू कर दिया है, जिससे कि यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय और उससे पहले क्षेत्र में कौन-कौन से मोबाइल नंबर सक्रिय थे। पुलिस की एक टीम मृतका के हाथ पर लिखे नामों के आधार पर संबंधित गांवों और इलाकों में रिकॉर्ड खंगाल रही है।
 
विज्ञापन

महिला का शव और सिर दोनों बरामद कर लिए गए हैं। शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है। मृतका के हाथ पर गुदे नामों से महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान के बाद ही हत्या की असल वजह स्पष्ट होगी। मामले के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। - दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी बुलंदशहर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें