फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पता पूछने के बहाने महिला से 35 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पता पूछने के बहाने घर से कार्यालय जा रही महिला को झांसे में लेकर बाइक सवार बदमाशों ने 35 हजार रुपये ठग लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से ठगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


नगर की आदर्श कालोनी निवासी सुनीता ऊर्जा निगम कार्यालय में कार्यरत हैं। सुनीता ने बताया कि बुधवार को वह घर से 35 हजार रुपये लेकर कार्यालय जा रही थी। हाइडिल कालोनी के पास पहुंचते ही बाइक सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे और पता पूछने लगे। बात करते-करते आरोपियों ने उसे अपनी बातों में उलझाकर उससे पर्स और अन्य सामान ले लिया। आरोपियों ने पर्स में रखे 35000 रुपये निकालकर पर्स वापस कर चले गए। कुछ देर बाद जब उसे ठगी का पता चला तो उसने शोर मचाया। मौके पर लोग भी एकत्रित हुए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें