फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना पकाते वक्त झुलसी महिला, मौत

Sun, 01 May 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ततारपुर गांव में खाना पकाते समय महिला की झुलसने से मौत हो गई। उसे बचाने के दौरान पति व ससुर भी बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन


कोड़ा शमशाबाद गांव निवासी गजन पुत्र रामचंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी रानी का विवाह छह साल पहले ततारपुर गांव निवासी यशपाल पुत्र भगत सिंह के साथ की थी। शादी के बाद रानी ने लोकेश (2) और संजय (9 माह) को जन्म दिया।

रविवार सुबह करीब 7 बजे रानी घर पर खाना बना रही थी। तभी उसकी साड़ी में आग लग गई। जब यशपाल व ससुर भगत सिंह ने बचाने की कोशिश की तो दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रानी को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि रानी के पिता की तहरीर पर सूचना दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें