सिकंदराबाद। नगर के मोहल्ला निवासी महिला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक साल पूर्व उसके पति की मौत हो चुकी है। उसके तीन बच्चे हैं। पति की मौत के बाद से ससुरालिए उसे घर से निकालने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला ने बताया कि उसका जेठ उस पर बुरी नजर रखता है। इसी बात को लेकर दो दिन पूर्व ससुरालियों ने उसकी पिटाई भी की। साथ ही जेठ की बात नहीं मनाने पर प्रताड़ित करने की धमकी दी। बताया कि पूर्व में उसने पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर एक जून को उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद