क्या आधार कार्ड आपकी नागरिकता का प्रमाण पत्र है?
- फोटो : PTI
सरकार की तमाम योजनाओं में जरूरी हो रहे आधार को अब खेल के लिए भी अनिवार्य कर दिया गया है। 14 अगस्त को शर्मा इंटर कॉलेज में होेने वाले कबड्डी के ट्रायल में खिलाड़ी तभी हिस्सा ले पाएंगे जब उनके पास आधार कार्ड होगा। आधार कार्ड का नियम खिलाड़ियों के लिए पहली बार रखा गया है।
उत्तर प्रदेश कबड्डी चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए जिला कबड्डी टीमों (महिला एवं पुरुष) का ट्रायल 14 अगस्त को किया जाएगा। ट्रायल प्रक्रिया बुलंदशहर के शर्मा इंटर कॉलेज में की जाएगी। ट्रायल प्रक्रिया में खिलाड़ी तभी प्रतिभाग करेंगे, जब उनके पास आधार कार्ड होगा। यदि खिलाड़ियों के पास आधार कार्ड नहीं होगा तो वह टीम में चयन तो दूर ट्रायल प्रक्रिया में भी भाग नहीं ले सकेंगे। आधार की अनिवार्यता के कारण खिलाड़ियों में रोष की स्थिति है।