फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट बाइक पर चार सवार, एक की मौत

Wed, 09 Mar 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिकारपुर रोड पर ट्रक ने एक बाइक पर सवार चार युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों में से किसी ने हेलमेट नहंी पहन रखा था।
विज्ञापन


सबसे बड़ी बात यह है कि कार्रवाई करने की बजाए देहात और शिकारपुर थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में शिकारपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


छतारी थाना क्षेत्र के गांव सरभन्ना निवासी अशोक (31) पुत्र लायकराम गांव के ही साथी राहुल, सुखवीर और नेहरूपुर निवासी मोनू के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक देहात थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर स्थित बाढ़ा गांव के पास पहुंची।
विज्ञापन


पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राहुल, सुखवीर और मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने की सूचना पर खुर्जा देहात और शिकारपुर पुलिस मौके पर पहुंची।

कुछ देर तक दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद को लेकर उलझी रही। लेकिन बाद में शिकारपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल तीनों युवकों की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें