फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दो महीने के भीतर दूसरे भाई ने भी लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। क्षेत्र के गांव गरहरा से करीब एक किलोमीटर दूर भट्टे के पास स्थित ट्यूबवेल के निकट एक 22 वर्षीय युवक का शव नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। शव की पहचान देवु उर्फ देवराज पुत्र नित्यानंद के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दो महीने पहले देवराज के भाई ने भी पेड़ पर फंदा लगा लिया था।
विज्ञापन

मां किरन देवी ने बताया कि बेटा देवराज बृहस्पतिवार दोपहर करीब 4:00 बजे खेत में पानी लगाने की बात कहकर मोटरसाइकिल से निकला था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो करीब 5:00 बजे उसे ढूंढते हुए खेत की ओर पहुंचीं। वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। बेटे के शव को पेड़ से लटका देख उनकी चीख निकल गई।
मां ने उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना ने एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो महीने पहले ही देवराज के बड़े भाई राम रतन ने भी गांव दुगरऊ जाने वाली सड़क के पास पेड़ से लटककर फंदा लगा लिया था।
विज्ञापन

यही नहीं, मृतक के पिता नित्यानंद भी पिछले 15 वर्षों से लापता हैं, जिनका आज तक कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले की जानकारी मिलते ही हल्का दरोगा अनिल बाबू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ भरत सोनकर ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें