अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव बगठारी के जंगल में टूटे पड़े विद्युत तार की चपेट में आए किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने विभागीय लापरवाही पर रोष जताया है। हालांकि, देर शाम तक मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव बगठारी निवासी नासिर खां ने बताया कि उनके पिता नसीर खां (48) मंगलवार सुबह करीब 5 बजे अपने धान के खेत में विद्युत नलकूप से पानी लगाने जंगल गए थे। खेत में में पड़ोसी अख्तर के खाली पड़े खेत में हाइटेंशन लाइन का तार टूटा हुआ पड़ा था। जिस और उन्होंने ध्यान नहीं दिया। तार में उतर रहे करंट की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह करीब 8 बजे गांव निवासी विकास अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल काटने जंगल गया था। उसने अंक शव पड़ा हुआ देखा और मौत की सूचना मृतक के पुत्र नासिर को दी। मौत की सूचना पर गांव में शौक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद परिजन मौके पर पहुंचे जिनका रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर ने ग्रामीण महिला पुरुष मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया। घटना की सूचना पर थाना पुलिस व विद्युत विभाग के जेई संजय कुमार व एसडीओ पुषपदेव डिबाई मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-