कुछ दिन पहले हुई बारिश ने तपिश से राहत दिला दी थी। अब एक बार फिर लोगों को तपिश का सामना करना पड़ेगा। तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है।
बता दें कि कई बार तापमान ने रिकार्ड तोड़ा और गर्मी ने लोगों के दिन का चैन और रात की नींद उड़ा दी थी।
रविवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 27 डिग्री रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 43 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। इसी तरह मंगलवार को अधिकतम 42 और न्यूनतम 27 तापमान डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज का कहना है कि एक बार फिर तापमान में बढ़ोत्तरी से तपिश बढ़ने की संभावना बन गई है। उन्होंने मौसम साफ रहने की भी आशंका जताई है।