फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने मायके में पति को जमकर पीटा: ससुराल पहुंचकर युवक ने की ऐसी हरकत, भड़क गए सभी ससुराली

Sat, 14 Nov 2026 12:45 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)
विज्ञापन
युवक को पीटती महिला और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बुलंदशहर जिले के खटीक पाड़ा में एक पति ने ससुराल में हंगामा किया। पत्नी और उसके परिजनों ने मिलकर पति के साथ जमकर मारपीट की। पत्नी का आरोप है कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। इसी कारण वह पिछले काफी समय से अपने मायके में रह रही थी। पति मायके पहुंचा और पहले उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद पत्नी के परिजनों ने दामाद की पिटाई कर उसे सबक सिखाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है और कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें