बुलंदशहर। तापमान बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इन दिनों ओपीडी में डिहाइड्रेशन, पेट दर्द, वायरल व संक्रमण के मरीज आ रहे है। शनिवार को ओपीडी में 1098 मरीजों ने पंजीकरण करा विभिन्न बीमारियों का परामर्श लिया।
तापमान बढ़ने के साथ पेट दर्द, फूड प्वाइजनिंग और पेचिश के मामले बढ़ रहे हैं। इसके अलावा संक्रमण, बुखार, डिहाइड्रेशन, जुकाम और टायफाइड के मामले भी बढ़ रहे है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि गर्मी बढ़ने पर मौसम के अनुसार खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
साथ ही इन दिनों बासी एवं बाहर की खाद्य सामग्री के प्रयोग से बचें। समय-समय पर पानी पीते रहें। इन दिनों ओपीडी में डिहाइड्रेशन, पेट दर्द, वायरल व संक्रमण के मरीज अधिक आ रहे हैं। सभी की जरूरी जांच के साथ परामर्श एवं दवा का वितरण किया जा रहा है।
पिछले एक सप्ताह के ओपीडी के आंकड़े
तारीख - मरीजों के आंकड़े
21 मार्च - 1352
22 मार्च - 1228
24 मार्च - 1816
25 मार्च - 1469
26 मार्च - 1458
27 मार्च - 1308
28 मार्च - 1092
29 मार्च - 1098
Iओपीडी में इन दिनों डिहाइड्रेशन, पेटदर्द, वायरल व संक्रमण के मरीज बढ़े हैं। इन सभी बीमारियों समेत शनिवार को 1098 मरीजों ने पंजीकरण करा परामर्श लिया। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पतालI