फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्र पर छह दिन से तौल का इंतजार कर रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं क्रय केंद्र पर छह दिन से तौल का इंतजार कर रहे किसान
विज्ञापन

बुलंदशहर। गांव मिर्जापुर स्थित साधन सहकारी समिति पर चल रहे गेहूं क्रय केंद्र पर किसान छह दिन से तौल का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार को गुस्साए किसानों ने इसकी सूचना किसान नेताओं को दी। उन्होंने गेहूं की तौल शुरू करवाई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के मंडल प्रभारी सूबे सिंह डागर को गांव याकूबपुर के किसानों ने सूचना देकर बताया कि गांव मिर्जापुर स्थित साधन सहकारी समिति पर बने क्रय केंद्र पर किसान 16 मई से गेहूं लेकर खड़े हैं और तौल का इंतजार कर रहे हैं। बारिश होने के कारण परेशानी हो रही है और कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। क्रय केंद्र पर करीब 1400 क्विंटल गेहूं पड़ा है। जबकि 700 क्विंटल गेहूं बिना तौले हुए किसानों की ट्रॉली में खड़ा है। यह सूचना किसान रविंद्र कुमार ने दी। सूचना मिलने पर भाकियू के जिला उपाध्यक्ष विनोद चौधरी, जिला अध्यक्ष पवन तेवतिया को लेकर क्रय केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की और तौल शुरू करवाई। इस दौरान रंजीत सिंह, रविंद्र, हरिंद्र तेजवीर, सतपाल, विक्रांत, मोहित, अशमीर आदि किसान नेता और किसान मौजूद रहे। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी जेया-ए-करीम ने बताय कि बारिश होने के कारण तौल नहीं हो सकी थी। क्रय केंद्र से मजदूर नहीं मिलने के कारण गेहूं नहीं उठा। इसलिए यह समस्या आई। अब गेहूं तौल शुरू करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें