फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नगर कीर्तन में जो बोले साे निहाल, सत श्री अकाल की रही गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाला गया। इसमें श्रद्धालुओं ने गुरु की पालकी से प्रसाद लिया और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कीर्तन में कई अखाड़े, झांकियां और बैंड शामिल रहे। इस दौरान वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। सत श्री अकाल। निडर बनो, धर्म की रक्षा करो। जो हमको प्रेम से मिलेगा, वही हमारा होगा आदि जयकारे गूंजे।
नगर कीर्तन की अगुवाई पंच प्यारे कर रहे थे। नगर कीर्तन के आखिर में पालकी साहिब के गुरुग्रंथ साहिब की सवारी सुशोभित थी। पालकी को फूलों से सजाया गया था। गुरु की पालकी के आगे सेवादार सफाई कर सेवा में जुटे थे। पंजाब कल्चर पर आधारित झांकी, शहीद साहिबजादों के अलावा गुरु गोबिंद सिंह के जीवन पर आधारित कई तरह की झांकी का आकर्षक नजारा था। बैंडबाजों पर गुरु की महिमा का गुणगान किया। वहीं, शबदी जत्थों ने गुरुवाणी का गायन किया।
विज्ञापन

इस दौरान अनेक अखाड़ों में शामिल कलाकारों ने तलवारबाजी और आंख पर पट्टी बांधकर तलवार से फल और सब्जी काटकर दिखाया तो लोग दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो गए। कलाकारों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हुए।
विज्ञापन

नगर कीर्तन की शुरुआत गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा लाल तालाब से शुरू हुई और डिप्टी गंज, बूरा बाजार, गांधी चौक, सर्राफ बाजार, चौक बाजार, अंसारी रोड, मालवीय मार्ग होते हुए डिप्टी गंज स्थित ममफोर्ड क्लब पर संपन्न हुआ। इस दौरान गुरु का लंगर अटूट भी बरता गया। जहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन का खास इंतजाम रहा। शोभायात्रा में ग्रंथी सरदार रंजीत सिंह, दलजीत सिंह, अजीत सिंह, नवजेत सिंह, राजीव सिंह, जसविंद्र सिंह, गुरजीत सिंह और जीत सिंह आदि समाज के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें