फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जंग का अखाड़ा बना शादी समारोह, दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शादी समारोह में उस समय भगदड़ मच गई। जब शादी के रस्मों के दौरान समारोह में आए दो पक्षों में मामूली कहासुनी को लेकर आपस मारपीट हो गई। मारपीट में कई लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मिर्जापुर का बताया जा रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

वायरल हो रहे वीडियो में शादी की रस्में चल रही है। मेहमान समारोह में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच निकाह की रस्म के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होते हुए दिखाई दे रही है। समारोह में मौजूद लोग उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो जाती है। लोग एक दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसा रहे हैं।
इतना ही नहीं, वहां रखी कुर्सियां भी उठाकर फेंकी गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में कई लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद शादी की रस्में पूरी हुई। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो चार दिन पुराना है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। और मामले को शांत करा दिया था। इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें