फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 से 20 जून तक झमाझम बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
17 से 20 जून तक झमाझम बारिश के आसार
विज्ञापन

बुलंदशहर। भीषण गर्मी के बीच लोगों के लिए राहत की खबर है। सोमवार को जहां बादल छा गए, वहीं जिले में 17 से 20 जून तक झमाझम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसा होने पर सभी को गर्मी से निजात मिलेगी। वहीं, इस बार प्री-मानसून दम तोड़ चुका है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार प्री-मानसून की बारिश नहीं होगी। बादल छाने से सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 43 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। आद्रता 18 फीसदी और हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रही। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल ने बताया कि बादल छाने से बूंदाबांदी होने की संभावना है। अब बादल लगातार छाए रहेंगे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें