फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 41 डिग्री : उमस ने किया बेहाल, तपिश ने छुड़ाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
पारा 41 डिग्री : उमस ने किया बेहाल, तपिश ने छुड़ाया पसीना
विज्ञापन

बुलंदशहर। आषाढ माह शुरू है लेकिन अभी तक गर्मी अपना कहर बरपा रही है। 41 डिग्री तापमान में उमस से जहां लोग बेहाल हैं, वहीं तपिश ने लोगों का पसीना छुड़ा रखा है। बृहस्पतिवार को भी गर्मी का सितम जारी रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री व अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिनों के दौरान तापमान में गिरावट के साथ-साथ बारिश होने की भी संभावना जताई है।
विज्ञापन

बारिश न होने से लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। इसके चलते तपिश के बीच उमस-घुटन बरकरार है। इससे बचाव के लिए तरह-तरह के किए जा रहे उपाय भी काम नहीं आ रहे हैं। बारिश न होने के कारण सबसे ज्यादा चिंता किसानों की बढ़ रही है। उनका कहना है कि अभी तक बारिश न होने के कारण धान की रोपाई के बीच दूसरी फसलों की सिंचाई नहीं होने से वह सूखने लगी हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल ने बताया कि बृहस्पतिवार को हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही और मौसम में आर्द्रता 61 फीसदी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान कम होकर 36 और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की संभावना है। 10-11 जुलाई से बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें