फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सुबह से खिली धूप से ठंड हुई दूर, बारिश होने की संभावना

विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन मार्ग स्थित स्कूल के पार्क में खिली धूप में झूला झूलते बच्चे । संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। पिछले चार दिनों से लगातार निकल रही धूप की वजह से ठंड का अहसास कम हो गया है। वहीं, दूसरी ओर बादल छाने और बारिश होने की संभावना बन रही है। मौसम वैज्ञानिकाें के अनुसार बारिश के बाद घना कोहरा व कड़ाके की ठंड का सामना होगा।
विज्ञापन

बदले मौसम के बीच बुधवार सुबह से ही अच्छी धूप खिली। लोगों ने धूप का आनंद लिया। महिलाएं बच्चों संग घरों की छत पर जाकर बैठी। वहीं, बच्चे और युवा पार्क और खेल के मैदान में पहुंच गए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे ही सूरज के तेवर कड़े होते दिखे। ऐसे में ठंड का अहसास कम रहा। पूरे दिन तेज हवा चलने के बाद भी ठंड का भी अहसास नहीं हुआ। बाजारों में पूरे दिन चहल-पहल देखी गई। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 63 फीसदी और हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। जबकि मंगलवार को 23.8 व न्यूनतम 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज का कहना है कि मौसम में बदलाव होगा। बादल छाने के साथ अच्छी बारिश होगी। ऐसा मौसम होने पर गेहूं की फसल को भी लाभ मिलेगा। बारिश के बाद एक बार फिर से घना कोहरा छाएगा और कंपकंपा देने वाली ठंड का सामना करना होगा। मौसम में बदलाव के साथ बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें