फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेव 25 अप्रैल और अनूपशहर मिल 30 तक चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वेव 25 अप्रैल और अनूपशहर मिल 30 तक चलेगी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में गन्ना पेराई सत्र जारी है। विभाग की ओर से चीनी मिलों के चलने की तिथि जारी कर दी है। वहीं, दूसरी ओर खेत में खड़े गन्ने का सर्वे पूरा हो गया। अफसरों के अनुसार अब किसानों को पर्ची जारी की जाएंगी। वेव शुगर मिल 25 अप्रैल तक और अनूपशहर मिल 30 अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन

इस बार जनपद की चार चीनी मिलों में गन्ना पेराई सत्र समय पर शुरू हो गया था। एक अच्छी बात यह भी रही कि इस बार किसी भी चीनी मिल में खास तकनीकी खराबी नहीं आई और न ही किसानों की कोई शिकायत रही। चीनी मिल लगातार चलती रहीं और गन्ना पेराई सत्र जारी है। विभागीय अफसरों ने बताया कि जनपद की वेव और अनूपशहर चीनी मिल 25 से 30 अप्रैल तक चलेंगी। वहीं, दूसरी ओर साबितगढ़ और अनामिका मिल 10 मई तक गन्ने की खरीद करेंगी। इससे चीनी मिलों को अवगत करवा दिया गया है। अफसरों ने यह भी बताया कि खेत में खड़े गन्ने का सर्वे पूरा हो गया है। अब किसानों को पर्ची जारी की जाएंगी। इस सर्वे का सभी चीनी मिलों से आंकड़ा एकत्रित किया जा रहा है। जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी ने बताया कि जनपद में चीनी मिलों के संचालन की तिथि जारी कर दी है। किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उनका एक-एक गन्ना खरीदा जाएगा। साथ ही किसानों के बकाया भुगतान के लिए जल्द ही चीनी मिलों को कठोर आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें