फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एक सप्ताह से पहासू में पानी की सप्लाई बंद, लोग परेशान

विज्ञापन
पहासू नगर पंचायत की खराब नलकूप की मोटर । संवाद
विज्ञापन
पहासू। कस्बा क्षेत्र में नलकूप का मोटर खराब होने कारण एक सप्ताह से पानी की सप्लाई ठप पड़ी है। करीब दस हजार घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिन लोगों के घरों में सबमर्सिबल नहीं है, वह आसपास चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी रविंद्र ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले से पानी की सप्लाई बंद हो गई थी। एक दो दिन तक किसी ने कोई विरोध नहीं जताया। जब शनिवार और रविवार को भी घरों में पानी नहीं आया तो लोग नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। जहां पर कर्मचारियों ने मोटर खराब होने की बात कही और सोमवार तक पानी आने का आश्वासन दिया।
इससे पहले रोजाना सुबह शाम पानी आता था, जिससे लोग अपने घरों में पेयजल की पूर्ति करते थे। साथ ही घरेलू कार्य के लिए अपने घरों में रखते थे। इस लिए लोग पानी पर निर्भर रहने लगे थे। अब पिछले सात दिनों से पानी नहीं आने के कारण घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। स्नान व पेयजल के लिए लोग हैंडपंप का सहारा ले रहे है। इसके अलावा आस-पड़ोस के लोगों से मदद ली जा रही है।
विज्ञापन


मुख्य नलकूप के वाॅल्व में तकनीकी खराबी होने से जलापूर्ति पर असर पड़ा है। बृहस्पतिवार तक पानी की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। - ताबीर अजमल, अध्यक्ष, नगर पंचायत पहासू

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें