फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 12 स्थानों पर लगेंगे वाटर कूलर, 55.92 लाख होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। ब्लॉक दानपुर क्षेत्र में 12 स्थानों पर वाटर कूलर की स्थापना होगी। इस कार्य पर 55.92 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। एक वाटर कूलर की स्थापना पर 4.66 लाख रुयये खर्च हाेंगे। ब्लॉक की ओर से वाटर कूलर स्थापना के लिए जगह चिन्हित कर ली है। जल्द ही इनको स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक दानपुर के ब्लॉक प्रमुख आनंद लोधी और खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि गर्मी में राहगीरों को ठंडा व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 12 स्थानों पर वाटर कूलर स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए जगह-चिन्हित करने के साथ सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। इनके लगाने के लिए ब्लॉक की ओर से टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
जैसे ही टेंडर हो जाएगा तो इनको स्थापित करा दिया जाएगा। इससे हजारों लोगों को पानी मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि वाटर कूलर गांव इंदौर खेड़ा में माता मंदिर चिमावली मार्ग, गांव दौंका में शिव मंदिर पर, गांव मुरादपुर में बैंक के पास, गांव उमरारा में खाटू श्याम मंदिर पर, गांव बगठारी में चामड़ माता मंदिर पर, गांव नरायणपुर में सार्वजनिक स्थल पर, गांव भीमपुर में दोराहे पर शिव मंदिर के पास, गांव वीरपुर में हनुमान मंदिर पर, गांव कुरौला में मंदिर के पास, गांव रहमपुर में शिव मंदिर के पास, गांव रहमपुर में शिव मंदिर के पास, गांव जरैना में मंदिर पर और गांव नगला किड्डा में स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें