फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर अंधेरे में डूबा रहा आधा खुर्जा

Thu, 02 Mar 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एचटी लाइन में फाल्ट के कारण जंक्शन स्टेशन क्षेत्र की बिजली 15 घंटे तक गुल रही। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों को हुई। वहीं लगातार बिजली गायब रहने से इलाके में पानी का संकट गहरा गया।
विज्ञापन


जंक्शन स्टेशन क्षेत्र में बुधवार को फाल्ट के कारण रात करीब नौ बजे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते शक्ति नगर, परसादी नगर, विमला नगर, रेलवे रोड आदि कॉलोनियों में बिना बिजली के रात भर लोग परेशान रहे। कई लोगों ने विद्युत निगम के कार्यालय पर फोन भी घनघनाए लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बिजली न रहने से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी अपनी पढ़ाई न कर पाए।

आलम यह रहा कि इनर्वटर ने भी जवाब दे दिया। उधर, बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति ठप रहने के कारण घरों में लोग पीने के पानी तक को तरस गए। दोपहर 12 बजे के बाद जब आपूर्ति सुचारु हुई तक जाकर कहीं लोगों ने राहत की सांस ली। जेई विकास राजपूत ने बताया कि फाल्ट के चलते समस्या हुई थी। फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें