आंधी-तूफान की चपेट में आने से गिरी घर की दीवार
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी किसान खलील बुधवार देर रात अपने परिवार के साथ घर में ही सो रहे थे। तभी तेज गति से आए आंधी तूफान से मकान की दीवार गिर गई और पूरा खलील समेत परिवार के अन्य सदस्य दीवार के नीचे दब गए। सभी को दीवार के नीचे से निकला तो खलील खान की मौत हो गई थी और उनकी पत्नी फूल बानो, नाजिम और नईम घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सिरोरा ने आंधी में गिरा पेड़, दबकर एक किशोर की मौत, दो घायल
अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव सिरौरा में बुधवार देर रात तेज आंधी बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े तीन युवक पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आ गए। हादसे में गांव निवासी 15 वर्षीय रवि की मौत हो गई। गांव सिरोरा में रवि अपने दो साथियों कन्हैया (18) और गौरव (20) के साथ खेत में लौकी गाड़ी पर लोड़ कर रहा था। इसी दौरान एक पेड़ उन पर गिर गया। तीनों को अनूपशहर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां रवि को मृत घोषित कर दिया गया।
गंभीर रूप से घायल कन्हैया और गौरव को बुलंदशहर जिला अस्पताल रेफर किया गया।तहसीलदार बीवी वर्मा और कोतवाली प्रभारी पंकज राय ने रात 11 बजे अस्पताल पहुंचकर ग्रामीणों से बात की। उन्होंने मृतक के परिजनों को दैवीय आपदा के तहत आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। हालांकि, परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हुए और शव को गांव ले गए। वहीं, बडपुरा गांव में एक परिवार सोते समय तीन शेड के गिरने से बाल-बाल बचा। आंधी से आम की फसल को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। गांव दुगरऊ में एक नया ट्रैक्टर पेड़ गिरने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।