फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग के ऊपर गिरी दीवार, मौत

Sun, 17 Jul 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
खानपुर के गांव हिमाबाद में बारिश के दौरान गिरा मकान। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
तेज बारिश में बुजुर्ग के ऊपर दीवार गिरने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत बाहर निकालकर डॉक्टर के पास ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बाद में परिजनों ने बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


गांव महमदपुर जादो निवासी लाखन सिंह (74) रविवार सुबह छह बजे जंगल की तरफ जा रहे थे। उस वक्त बारिश हो रही थी। दीवार के नीचे से निकलने के दौरान तेज बारिश होने लगी और दीवार गिर गई। उन्हें दबने की खबर गांव में फैल गई। गामीणों ने तुरंत उनको बाहर निकाला।

फिर लाखन सिंह को बेहोशी की हालत में चिकित्सक को दिखाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने हादसे के बाद जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम सदर सुभाष यादव और तहसीलदार संजय सिंह समेत राजस्व विभाग के अधिकार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही वृद्ध का अंतिम संस्कार कर दिया है।

चार लाख का चेक दियाः बुजुर्ग की मृत्यु हो जाने पर अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व ने प्रदेश सरकार की तरफ से परिजनों को चार लाख रुपये की मदद देने का एलान किया। उपजिलाधिकारी सदर सुभाष यादव ने मौके पर पहुंचकर चार लाख रुपये का चेक शीला देवी को दिया।

खानपुर में छत और गुलावठी में गिरी दीवार
तेज बारिश के बीच हिमाबाद गांव में जलभराव के कारण प्रकाश लोधी का मकान रविवार सुबह 11 बजे गिर गया। घर में खाना बना रही उसकी पत्नी सविता छत गिरने से चूल्हे पर गिर गई। जिससे वह आग से झुलस गईं। ग्रामीणों ने तीन बच्चों और महिला को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

उधर, गुलावठी, में रविवार को बारिश के दौरान सीओ कार्यालय परिसर की पुरानी दीवार गिर गई। संयोगवश घटनास्थल पर कोई व्यक्ति नहीं था। नवीन मंडी स्थल में भी कारोबार प्रभावित रहा। किसान बरसात के कारण माल लेकर मंडी में नहीं आए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें