फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 जुलाई तक बिल जमा करने पर फिक्स चार्ज में छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
31 जुलाई तक बिल जमा करने पर फिक्स चार्ज में छूट
विज्ञापन

बुलंदशहर। औद्योगिक और कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को पावर कॉरपोरेशन ने राहत दी है। 31 जुलाई तक बिल जमा करने पर अब एक माह के फिक्स चार्ज पर छूट दी जाएगी। पहले इसकी अंतिम तिथि 30 जून तक थी, लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए समय एक माह और बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना काल के चलते पावर कारपोरेशन को बिजली के बिल के भुगतान न मिलने की समस्या काफी हद तक बढ़ गई है। इसका कारण यह भी रहा कि लॉकडाउन के चलते करीब तीन माह तक उद्योग धंधे और व्यापार बंद थे। उद्योगों और व्यापारियों के काम बंद होने के बाद भी न्यूनतम बिल बन रहा था। लॉकडाउन खुलने के बाद भी उद्योग और व्यापार पटरी पर नहीं आ पाया है। इसके चलते बिजली के बिल जमा करने में भी काफी परेशानी हो रही है। इन सबको देखते हुए पावर कारपोरेशन ने पहले तीस जून तक एक मुश्त बिल जमा करने पर एक माह का फिक्स चार्ज माफ करने को कहा था। शहर एक्सईएन शिव कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत जनपद के करीब चार लाख औद्योगिक और कॉमर्शियल उपभोक्ताओं ने लाभ भी लिया। जिनकी जून माह का करीब 158 करोड़ का फिक्स चार्ज माफ हुआ था। अब इसकी डेट 31 जुलाई तक कर दी गई है। इसमें व्यवसायिक उपभोक्ता, दुकानदार, होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस, मैरिज होम, कोचिंग सेंटर आदि भी आते हैं। चीफ इंजीनियर आरपीएस तोमर ने बताया कि ऊर्जा मंत्री के आदेश पर औद्योगिक और कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को राहत दी जा रही है। 31 जुलाई तक अपना एकमुश्त बिल जमा करने पर एक माह के फिक्स चार्ज से छूट मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें