फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: लंबे रूट की ट्रेनों में मिल रही वेटिंग, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। गर्मियों की छुट्टियों में घूमने जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों के टिकट का आरक्षण देख कर करना होगा। लंबे रूट की ट्रेनों में अगले दो महीने तक लंबी वेटिंग चल रही है। आनंद विहार से सीतामढ़ी स्टेशन जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस में 150 सीट की वेटिंग पहुंच गई है।
विज्ञापन



हर साल की तरह इस बार भी गर्मियों की छुट्टियों में घर जाने वाले लोगों को ट्रेनों की सीट के लिए मारामारी का सामना करना पड़ेगा। मई और जून माह में अक्सर लोग परिवार के साथ अपने रिश्तेदारों या अन्य स्थानों पर घूमने जा रहे हैं। ऐसे में खुर्जा जंक्शन से होकर जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, उधमपुर एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस और कालका-हावड़ा मेल में सीटों के आरक्षण पर वेटिंग सीट मिल रही है।



बिहार के पटना निवासी संजय सिंह खुर्जा में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। गर्मियों की छुट्टी में वह घर जाने की योजना बना रहे थे। इसके लिए लिच्छवी एक्सप्रेस व महानंदा एक्सप्रेस में टिकट बुकिंग का प्रयास किया तो अगले दो महीने तक वेटिंग दिखा रहा है। ऐसे में नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आरक्षण कराया है। इसके अलावा यात्री चिराग गर्ग ने बताया कि उन्होंने परिवार के साथ अगले माह कोलकाता जाने की योजना बना रहे थे, ऑनलाइन टिकट बुकिंग की तो वेटिंग मिल रही है।
विज्ञापन








ट्रेन सीटों की वेटिंग



1. महानंदा एक्सप्रेस 110
2. आम्रपाली एक्सप्रेस 50

3. लिच्छवी एक्सप्रेस 150
4. कालका हावड़ा मेल 80
5. फरक्का एक्सप्रेस 90
6. उधमपुर एक्सप्रेस 50



कोट

फिलहाल दो महीने के लिए ट्रेनों में सीट की मारामारी रहेगी। इसमें यात्री दिल्ली या अलीगढ़ जाने वाली ट्रेनो में आरक्षण करा सकते हैं। - घनश्याम मीणा, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें