फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान आज, पोलिंग पार्टियां रवाना

Wed, 02 Mar 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
22 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। एमएलसी चुनाव के मद्देनजर बुधवार को डीएम और पर्यवेक्षक ने डीएवी डिग्री कॉलेज से मतदान सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियों को रवाना किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी बी. चंद्रकला ने पोलिंग पार्टियों को कोताही बरतने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। एसएसपी ने पुलिस अफसरों क बैठक लेकर निष्पक्ष चुनाव कराने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियो के साथ सुरक्षाकर्मियों को पोलिंग बूथों की ओर भेजा। डीईओ ने कहा कि चुनाव ईमानदारी, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराया जाए।
विज्ञापन


मतदान के दौरान लापरवाही सहन नहीं होगी। कोताही बरतने वाले चुनाव कर्मियों और अफसरों से कड़ाई से निपटा जाएगा। फर्जी मतदाताओं से सतर्क रहने की जरूरत है।

फोटो पहचान पत्र से मतदाता की पहचान की जाए। मतदान कक्ष में वोटर के सिवाय सबका प्रवेश निषेध रहेगा। मतदान सुबह आठ बजे शुरू होगा और चार बजे तक चलेगा।

मतदान की अवधि खत्म होते ही डीएवी डिग्री कॉलेज में मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जमा कराया जाएगा। एमएलसी चुनाव में 2700 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें