आचार संहिता लागू होते ही जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने विधान सभा चुनाव प्रक्रिया का शेडयूल जारी कर दिया है। 17 जनवरी से विधानसभा की साताें सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
नामांकन तहसील सदर के विभिन्न हॉल में 24 जनवरी तक होंगे। जिले में 11 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया बुलंदशहर की सातों विधानसभा सीटों पर प्रथम चरण में चुनाव कराया जाएगा।
17 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी जो 24 जनवरी तक जारी रहेगी। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 25 जनवरी को होगी। 26 जनवरी को प्रत्याशी नाम वापस कर सकेंगे। 26 जनवरी को ही शाम तीन बजे तक चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
11 फरवरी को वोटिंग की जाएगी। समस्त सातों विधानसभा सीटों पर नामांकन प्रक्रिया सदर तहसील में पूरी कराई जाएगी। पोलिंग पार्टिया डीएवी कालेज के मैदान से पोलिंग बूथाें की ओर प्रस्थान करेंगी। चुनाव सामग्री का वितरण भी यहीं से पोलिंग पार्टियों को किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन रोकने के लिए सचल टीमें और स्टेटिकल सर्विलांस टीम गठित कर दी गई हैं। 172 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। समाधान सुविधा और सुगम समेत 20 एप लांच किए जाएंगे।