फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं है वोटर आईडी फिर भी कर सकेंगे मतदान

Fri, 10 Feb 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
Voter ID Card
विज्ञापन

विज्ञापन
आज लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने के लिए आपके पास वोटर आईडी नहीं है तो भी घबराने की जरूरत नही है। आप पेन कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि दिखाकर भी वोट डाल सकेंगे। बता दें कि जिले में आज मतदान होगा। आप वोटर कार्ड के अलावा मतदान के लिए 11 डाक्यूमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जैसे पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी, अर्ध-सरकारी और गैर-सरकारी संस्था द्वारा जारी पहचान पत्र, बैंक और डाकघर द्वारा जारी फोटो युक्त पासबुक, आयकर पहचान पत्र, आधार कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर, मनेरगा जॉबकार्ड, स्वाथ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटो युक्त मतदाता पर्ची से भी वोट डाल सकेंगे।
विज्ञापन


प्रशासन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए दस्तावेजों का दायरा बढ़ाया है। जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि 11 फरवरी को वोटर 11 दस्तावेजों में से कोई एक आईडी दिखाकर वोट डाल सकेंगे। वोटर कार्ड के अभाव में कोई मतदाता वोट के अधिकार से महरूम न रहे इसलिए इन दस्तावेजों को मान्य किया गया है।
विज्ञापन


बूथ के बाहर मिलेगी मतदाता पर्ची
 हर एक बूथ के बाहर मतदाताआ  को मतदाता पर्ची दी जाएगी। बूथ के 100 मीटर के दायरे में बीएलओ का बस्ता होगा। बीएलओ मतदाताओं को मत पर्ची वितरति करेंगे। बीएलओ द्वारा जारी पर्ची ही मान्य होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें