बुलंदशहर। एक केजीबीवी एक खेल के तहत दो कस्तूरबा गांध्वी द्यालयों में छात्राओं के लिए वॉलीबाॅल और फुटबाॅल का मैदान बनाया जाएगा। इसके लिए शासन से 22 लाख 42 हजार रुपये के बजट को स्वीकृति मिल गई है। इसमें वॉलीबाॅल के लिए 10 लाख 59 हजार और फुटबाॅल के लिए 11 लाख 83 हजार रुपये मिलेंगे।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं के खेलकूद की गतिविधियों को नियमित किए जाने को लेकर विद्यालय परिसर में खेल का मैदान बनाया जाएगा। जिले में 16 कस्तूरबा विद्यालय संचालित हैं।
पहले चरण में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय डिबाई और बुलंदशहर ग्रामीण का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव बनाकर सत्यापन के लिए सीडीओ को भेजा गया है। जल्द ही बजट मिलने के बाद काम को शुरू करा दिया जाएगा।