फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रुपये लेते सिंचाई विभाग के अधिकारी का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सिंचाई विभाग में कार्यरत अधिकारी एक व्यक्ति से रुपये लेते दिख रहा है। हालांकि इस मामले में अभी कोई गलत धनराशि लेने की पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो पर लोग अलग-अलग टिप्पणी कर रहे हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो एक मिनट 14 सेकेंड का है। वीडियो में देखा गया कि सिंचाई विभाग में कार्यरत अधिकारी पास एक व्यक्ति मिलने आता है। बात करने के बाद वह व्यक्ति जेब से रुपये निकालकर अधिकारी को देता है। काफी देर तक अधिकारी द्वारा उन रुपयों को लेकर उक्त व्यक्ति से बात होती है। इसके बाद वह रुपये लेकर जेब में रख लेता है। वायरल वीडियो पर कुछ लोग अधिकारी द्वारा रिश्वत लेने की बात कह रहे हैं तो कुछ इसको आपसी लेनदेन बता रहे हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें