फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता जी की दावत, दो घंटे जाम से शहर की आफत

Sun, 20 Dec 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता की शादी के रिसेप्शन पर रविवार दोपहर वीआईपी नेताओं की आवाजाही से जाम से शहर दो घंटे परेशान रहा। दोपहर एक से तीन बजे तक बुलंदशहर रोड पर वाहनों की कतारें लग रही।
विज्ञापन


ट्रैफिक संभालने को पुलिसकर्मियों संग खुद कोतवाल भी मौजूद रहे। इस दौरान वाहनों को बाईपास से निकाला गया।  सपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बब्लू अंसारी ने अपनी शादी का रविवार दोपहर बुलंदशहर रोड पर रिसेप्शन रखा था।

इसमें शरीक होने  दर्जा मंत्री रफीक अंसारी, कारागार सलाहकार अय्यूब अंसारी, विधायक प्रभूदयाल वाल्मीकी, एमएलसी जितेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी हरेंद्र यादव, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष आशा यादव, पूर्व सासंद सुरेंद्र नागर, पूर्व मंत्री नरेंद्र भाटी, विधायक गुड्डू पंडित, पूर्व बसपा प्रत्याशी सलीम अख्तर, कांग्रेस नेता निजाम मलिक, पूर्व मंत्री कुवर अब्दुर रब, चौधरी बदरूल इस्लाम, नगर अध्यक्ष फैसल अंसारी, डीएम, सीडीओ, एसएसपी, एसपी सिटी, एसडीएम समेत कई अफसर भी पहुंचे।
विज्ञापन


वीआईपी मूवमेंट के चलते बुलंदशहर रोड पर दो घंटे जाम के हालात रहे। बाद में ट्रैफिक को डायवर्ट कर बाईपास से निकाला गया। दो घंटे में ही हालात सामान्य हो गए। -केपी सिंह, कोतवाल, सिकंदराबाद
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें