यूपी के बुलंदशहर जिले में कोतवाली गुलावटी क्षेत्र के हाईवे पर बूढ़े बाबू की दौज के मेले में आयोजित बैलगाड़ी दौड़ के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि कुछ युवकों द्वारा मोटा दांव लगाकर दौड़ शुरू करने के बाद उसमें व्यवधान उत्पन्न किया गया। इस पर दबंगों ने मारपीट, पथराव और फायरिंग की। इस घटना में करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए।