फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नियुक्ति पर ग्रामीणों ने शुरू की भूख हड़ताल

Tue, 12 Apr 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लड़ाना के स्कूल में सहायक अध्यापक की फर्जी नियुक्ति के आरोप में बीएसए कार्यालय पर बैठे ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर बीएसए ने देर शाम नियुक्ति संबंधी जांच को लेकर वार्ता करने और सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन


लड़ाना के ग्रामीण गांव के स्कूल में सहायक अध्यापक की नियुक्ति को फर्जी करार देकर कई दिन से बीएसए कार्यालय पर धरने पर बैठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बीएसए ने उन्हें दो दिन का समय जांच के लिए मांगा था मगर अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

इसके चलते अब धरने पर बैठे कौशल कुमार शर्मा, राजू शर्मा, भूदेव शर्मा, मनोज शर्मा, प्रदीप और संजय भूखह ड़ताल पर बैठ गए हैं। बीएसए वेदराम का कहना है कि जांच पूरी हो गई है। जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और उस पर कार्रवाई के लिए विचार-विमर्श जारी है। शाम साढ़े सात बजे के बाद वह धरने पर बैठे ग्रामीणों के बीच पहुंचेंगे और वार्ता कर सही  फैसला सुनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें