फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में स्मार्ट सिस्टम का विरोध: ग्रामीणों ने मीटर उतारकर फेंके, बिजली कटौती से बढ़ा आक्रोश

Mon, 04 May 2026 06:03 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र में स्मार्ट मीटरों के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कई मीटर उतारकर फेंक दिए। लोगों ने बिना सूचना बिजली कटने, तेज रीडिंग और पानी की समस्या को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
बुलंदशहर में ग्रामीणों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर जिले के छतारी क्षेत्र के त्यौर बुजुर्ग गांव में सोमवार को स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने खुद ही स्मार्ट मीटर उतारकर फेंक दिए और ऊर्जा निगम के विरोध में प्रदर्शन किया। सूचना पर डिबाई के अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर मीटर दोबारा लगवाए गए। 

विज्ञापन


गांव निवासी विजय कुमार ने बताया कि ऊर्जा निगम की ओर से आधुनिक तकनीक बताकर लोगों को ठगा जा रहा है। निगम ने सभी जगह स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं, लेकिन उससे होने वाली समस्याओं के बारे में कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है। ग्रामीण राजबीर सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर में बिना सूचना व संदेश के अचानक बिजली कट जाती है। रात के समय अचानक बिल गुल होने से काफी परेशानी होती है। 

कई बार लोगों को लगता है कि बारिश या आंधी से बिजली कटी है, लेकिन बाद में पता चलता है कि मीटर ही बंद हो गया। ग्रामीण विपिन ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद लोगों को गर्मी में काफी दिक्कत हो रही है। पुराने मीटर की अपेक्षा इन मीटरों की रीडिंग भी काफी तेज चलती है। साथ ही बिजली कटने के बाद पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ता है। 
विज्ञापन


ग्रामीण नेत्र पाल ने कहा कि पहले भी निगम के अधिकारियों को शिकायत देकर मांग की गई कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगवाए जाएं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने खुद ही मीटर हटाकर फेंक दिए। जब मीटर होने के बाद भी बिजली नहीं हो तो उसका कोई उपयोग ही नहीं है। 

ग्रामीणों ने निगम के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान राकेश, महादेव सिंह, गगन कुमार, लालाराम, प्रेमसुख, बबीता, नीरज, मुनीर खां, विनोद, मौहम्मद रफीक, चमन खां, किशन लाल, नत्थी सिंह धर्मपाल, राहुल, सीताराम, गंगासरन, मोनू, सुरेश आदि मौजूद रहे। मामले की जानकारी मिलने पर डिबाई अधिशासी अभियंता राहुल रतन बोधी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और समस्याओं समाधान किया।

त्यौर बुजुर्ग गांव में कुछ लोगों ने मीटर उतार दिए थे। उपभोक्ताओं को समझा कर दोबारा मीटर लगवा दिए गए हैं। जल्द ही तकनीकी व बिलिंग संबंधित दिक्कतों को दूर किया जाएगा। वहीं, पुलिस की मौजूदगी में माहौल शांतिपूर्ण बना रहा। - राहुल रतन बोधी, अधिशासी अभियंता, डिबाई खंड

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें