पहासू में मीन भगवान की मूर्ति खंडित होने के बाद धरने पर बैठे ग्रामीण। संवाद
पहासू। क्षेत्र के पीतमपुर तिराहे पर सोमवार को भगवान मीन की मूर्ति खंडित कर दी गई। इसके विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने हंगामा किया। भाकियू महाशक्ति के कार्यकर्ता भी उनके समर्थन में पहुंचे। ग्रामीण प्रवेंद्र देशवाल ने बताया कि यह मूर्ति स्थानीय ग्रामीणों के लिए पूजनीय है। सोमवार को किसी अज्ञात ने मूर्ति को खंडित कर दिया था।
इसके बाद अजीजाबाद, जीराजपुर, पीतमपुर सहित कई गांवों के लोग पहासू के मीन चौक पर एकत्र हुए। रात करीब दस बजे ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय और सीओ प्रमोद कुमार ने जल्द गिरफ्तारी व मंगलवार दोपहर तक नई मूर्ति लगवाने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद देर रात 12 बजे ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
मंगलवार दोपहर तक कोई कार्रवाई न होने पर ग्रामीण फिर तिराहे पर जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। उनके समर्थन में भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह भी पहुंचे। उन्होंने मूर्ति तोड़ने वालों पर एनएसए लगाने, नई प्रतिमा, सीसीटीवी कैमरे, पुलिस चौकी और पानी का कूलर लगवाने की मांग की।
सीओ प्रतीक्षा पांडेय ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। नई प्रतिमा और प्रतिमा स्थल के पास सीसीटीवी लगाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।