पहासू । क्षेत्र के गांव त्यौरी में बारिश से बचने के लिए छत से नीचे उतर रहा ग्रामीण नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से परिजन उसे अस्पताल ले गए, डहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पहासू के गांव त्यौरी निवासी इस्लाम (50) रविवार रात छत पर सो रहा था। रात को बारिश आने पर वह अपनी चारपाई लेकर नीचे उतरने लगा। अचानक इस्लाम का संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल नीचे गिर गया। सिर में चोट लगने से गंभीर हालत में परिजन उसे अलीगढ़ मेडिकल कालेज ले गए, जहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। संवाद