फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम हत्याकांड : उधारी की रकम न देने पर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जुलेपुरा में तीन दिन पूर्व हुए विक्रम हत्याकांड का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी ने पूछताछ में बताया कि विक्रम ने उससे उधार ली रकम वापस नहीं की थी और अभद्रता करने लगा था। साथ ही अपने काम में वह आगे बढ़ रहा था। इसी के चलते अपने साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि गत 16 अप्रैल को खुर्जा थाना देहात के गांव हाजीपुर भटौला निवासी अर्जुन ने थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर पर तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया था कि उसका भाई विक्रम 15 अप्रैल को कोतवाली देहात बुलंदशहर के गांव जुलेपुरा निवासी नन्दू सिंह के घर पर एक आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। जहां पर मुकेश निवासी भैय्यनपुर थाना जहांगीराबाद भी आया हुआ था। देर रात पीड़ित के भाई की नंदू के मकान के पास स्थित एक खंडहर में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई है। पीड़ित ने आरोपी मुकेश पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। साथ ही पुलिस की जांच में मुकेश के अलावा एक अन्य युवक मनीष निवासी गांव खैरपुर थाना सलेमपुर का नाम भी हत्या में सामने आया था। जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। मंगलवार देर रात को थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को हजरतपुर बंबे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी मुकेश ने बताया कि वह और मृतक विक्रम पूर्व में काफी अच्छे दोस्त थे। लेकिन, धीरे-धीरे विक्रम की ख्याति बढ़ने लगी थी। इसी के चलते वह उससे रंजिश मानने लगा। साथ ही करीब एक वर्ष पूर्व विक्रम ने अपनी बहन की शादी के लिए मुकेश से 90 हजार रुपये उधार लिए थे। लेकिन, अब वह रुपये वापस नही कर रहा था। साथ ही रुपये मांगने पर गाली गलौच कर धमकी दे रहा था। इसी के चलते उसने विक्रम की हत्या की योजना बनाई थी। वारदात वाले दिन भी पहले सभी ने मिलकर शराब पी। बाद में विक्रम को आरोपी मुकेश अपने साथी मनीष के साथ खंडहर में ले गया और चाकू से गला रेतकर व ईंट से वारकर उसकी हत्या कर दी थी। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों आरोपियों का पूछताछ के बाद चालान कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें