फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वाहन चालक से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
नरौरा में हाईवे पर पुलिसकर्मी के वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। संवाद
विज्ञापन
नरौरा। थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक सिपाही द्वारा वाहनों से अवैध वसूली करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में वाहन चालक गाड़ी रोककर बाइक सवार पुलिसकर्मी को रिश्वत देकर जाते दिख रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो नरौरा क्षेत्र में हाइवे पर नगर के दीनदयाल चौराहे से बैलोन रोड का बताया जा रहा है। जिसमें बाइक पर सवार एक पुलिसकर्मी एक मिनी ट्रक से आगे बाइक ले जाकर बाइक रोककर उस पर बैठा रहता है। जिसके बाद मिनी ट्रक चालक ट्रक रोकता है और उसमें से एक व्यक्ति नीचे उतरकर मुट्ठी बंदकर पुलिसकर्मी को कुछ रिश्वत देता है। जिसके बाद वाहन व पुलिसकर्मी की बाइक दोनों वहां से चले जाते हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी की बाइक का नंबर भी दिखाई दे रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है वीडियो की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें