वायरल वीडियो में तीन व्यक्ति बिजली घर में शराब पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। पार्टी कर लोगों के ऊर्जा निगम के कर्मचारी होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में जेई ज्ञान प्रकाश का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।