फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एडीजीसी क्राइम का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, बैठी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में अगस्त 2023 को हुए जुबैर हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। प्रकरण में एक सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पर रिश्वत लेने का आरोप है। इससे संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी पक्ष संबंधित सरकारी अधिवक्ता की जेब में नोट रखते हुए नजर आ रहा है। मृतक की मां ने अब डीएम-एसएसपी व अन्य अफसरों से शिकायत की है। जिस पर एसएसपी ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर करीब 47 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो जिला न्यायालय परिसर स्थित एक कक्ष का बताया जा रहा है। इसमें दो व्यक्ति एक बेंच पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। जिनमें से एक व्यक्ति सरकारी अधिवक्ता व दूसरा व्यक्ति एक आरोपी पक्ष का अधिवक्ता बताया जा रहा है। वीडियो में इन दोनों के सामने एक व्यक्ति खड़ा है जो कि कुछ रुपये गिनकर सामने बैठे अधिवक्ता को देता दिख रहा है। बाद में वह उन रुपयों को उसी व्यक्ति की शर्ट की जेब में रखता नजर आ रहा है।
वीडियो के संबंध में खुर्जा नगर के गांव सारंगपुर निवासी महिला सकीना ने प्रमुख सचिव न्याय, डीएम, एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पुत्र जुबैर की 30 अगस्त 2023 को हत्या कर दी गई थी। इसमें नौ लोगों को नामजद किया गया था। खुर्जा नगर में इसका मुकदमा दर्ज हुआ और वर्तमान में यह न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि वीडियो में नजर आ रहे सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी ने उनके पुत्र के हत्यारोपी पक्ष से सांठगांठ कर ली है। वीडियो में रुपये देने वाला आरोपी पीड़िता के ही गांव का निवासी है और दूसरे पक्ष का हितैषी है। उसके साथ मौजूद एक व्यक्ति दूसरे पक्ष के आरोपी का दादा है। पीड़िता ने अंदेशा जताया है कि यदि सरकारी अधिवक्ता ही आरोपी पक्ष से सांठगांठ कर लेंगे तो उन्हें न्याय नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले में शिकायत मिली है, जिसकी गहनता से निष्पक्ष रूप से जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें