गुलावठी। नगर में संचालित एक वाटर प्लांट के पानी के मयूर जग में बच्चे के पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वाटर प्लांट के पानी के मयूर जग आसपास के क्षेत्र में सप्लाई होते हैं। वायरल वीडियो देखकर नगर वासियों ने प्लांट के स्वामी पर कानूनी कार्रवाई करने व प्लांट को बंद करने की मांग की है। वायरल वीडियो नगर के सैदपुर रोड स्थित वाटर प्लांट का बताया जा रहा है। सीओ भास्कर मिश्रा ने कहा कि जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद