फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरीशा कांड: भाई के हुए कोर्ट में बयान, बोला गलती से कर ली शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वरीशा कांड : भाई के कोर्ट में हुए बयान, बोला-गलती से कर ली शिनाख्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में ट्रॉली बैग में मिले शव की शिनाख्त अपनी बहन वरीशा के रूप में करने वाले भाई इस्माइल ने मंगलवार को अदालत में बयान दर्ज कराया। उसने कहा कि गलती से अपनी बहन की पहचान कर ली थी। ट्रॉली बैग में जिस युवती का शव मिला वह उसकी बहन के जैसी दिख रही थी। इसलिए उसने उसे अपनी बहन बता दिया था। वहीं, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि ट्रॉली बैग में किस युवती का शव था। उधर, वरीशा के मंगलवार को अदालत में बयान पूरे नहीं हो पाए थे। अब यह बयान बृहस्पतिवार को होंगे।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी वरीशा पत्नी आरिफ अपने घर से संदिग्ध हालत में लापता हो गई थी। इसी दौरान गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक ट्रॅाली बैग में युवती का शव मिला था। जिसके बाद वरीशा के भाई इस्माइल पुत्र जफर व मां बूंदो पत्नी जफर निवासी अलीगढ़ जनपद थाना हरदुआगंज के कस्बा जलील ने मृत युवती की शिनाख्त वरीशा के रूप में की। बाद में वरीशा जिंदा लौट आई थी। जिससे अफसरों में हड़कंप मच गया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को वरीशा और उसके भाई इस्माइल दोनों के अदालत में बयान होने थे, लेकिन वरीशा के बयान किन्हीं कारणों से नहीं हो सके। भाई इस्माइल ने अदालत में अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है। बृहस्पतिवार को वरीशा के भी बयान हो जाएंगे। इसके बाद वह जहां जाना चाहेगी, वहां चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें